कई पदों को सुशोभित करने वाले राहुल बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

4 फ़रवरी 2019

कई पदों को सुशोभित करने वाले राहुल बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

मधेपुरा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह बांकी विधायक नितिन नवीन ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल यादव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है.
          राहुल यादव बाल काल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं तथा लम्बे समय तक बीएन मंडल विवि में अभाविप के काम को आगे बढ़ाया है. बताते चलें कि राहुल यादव पूर्व में अभाविप के कोसी विभाग संयोजक विवि संयोजक रह चुके हैं तथा नरेंद्र मोदी विचार मंच युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं.
                  साथ ही श्रीकृष्ण सेना एवं मधेपुरा यूथ एसोसिएशन (माया) के अध्यक्ष भी हैं. वर्तमान में पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. इतना ही नहीं नेहरू युवा केन्द्र के जिला सलाहकार समिति सदस्य भी हैं.
                    इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र चरण यादव, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मंटू यादव, बीजेपी जिला महामंत्री दिलीप सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अमरदीप राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, श्रीकृष्ण सेना के सुधांशु यादव, राजेश कुमार, माया जिला उपाध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव अविनाश कुमार, बीजेपी जिला प्रवक्ता डॉ. हर्ष सिंधु, प्रो. त्रिभुवन मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता राय, विक्की विनायक, पवन सिन्हा ने बधाई दिया है.

Post Bottom Ad

Pages