अटल सम्मान से सम्मानित हुई पार्षद - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

26 दिसंबर 2021

अटल सम्मान से सम्मानित हुई पार्षद

सहरसा: नगर परिषद के वार्ड 23 बटराहा से पार्षद सिद्धि प्रिया को अटल सम्मान से सम्मानित किया गया है. शनिवार को समस्तीपुर के चैता स्थित डीपीएस में भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश के द्वारा सुशासन दिवस के मौके पर देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने सम्मान से नवाजा हैं. कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि पार्षद सिद्धि प्रिया ने अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान अपने इलाके में सड़कों का जाल बिछाया है. 

जो महिलाओं के लिए गौरव की बात है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सिद्धि प्रिया ने सहरसा ही नहीं पूरे प्रदेश की महिला जनप्रतिनिधियों के सामने जनसेवा कर मिशाल पेश की है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिस भी पद पर होगा, वहां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे ही बेहतरीन काम करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा की वार्ड के विकास कार्य में भाजपा हमेशा उर्जा देने का काम करेगी.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages