जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

17 जनवरी 2022

जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

मधेपुरा: रविवार को स्थानीय चित्रगुप्त सामुदायिक भवन में नगर परिषद और जनकनंदनी सेवा संस्थान के द्वारा 100 निर्धन, गरीब और नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल का वितरण मुख्य पार्षद निर्मला देवी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, व्यावसायिक संघ के सचिव रविंद्र यादव, जनकनंदनी सेवा संस्थान की सचिव रीना सहाय, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिन्हा ने किया. इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि ठंड बढ़ती है, तो कंबल की संख्या को वार्डों में बढ़ाया जाएगा. 

उन्होंने कहा की नगर परिषद की जिम्मे जो भी कार्य है, उसको शत प्रतिशत धरातल पर उतारा जा रहा है. लोगों की समस्याओं को जल्दी में निपटारा हो इसी तेजी से कार्य हो रहा है. ईओ अजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद के कार्यों को तेज गति से करने के लिए कर्मियों को निर्देश दिया गया है. वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर परिषद की टीम पूरी शक्ति से शहर में सफाई, लाइटिंग, नाला सफाई, कार्यालय से जुड़े कार्य में लगी हुई है. फर्क साफ दिखता है. लोगों को लाभ भी पहुंच रहा है.  
मौके पर महेश्वर राय, पार्वती देवी, द्रोपदी देवी, सुनीता देवी, सावत्री देवी, नीलम देवी, नरेंद्र गुप्ता, पूनम देवी, निर्मला देवी, सीता देवी, पवन साह, देवकी मल्लिक, बच्ची देवी, चंदा देवी, अंजू देवी, गजेंद्र श्रीवास्तव, सरोज देवी, नरेंद्र श्रीवास्तव, लीला देवी, रौशन कुमार आदि को कंबल दिया गया. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार, अधिवक्ता राजन सिंह, विनोद वर्मा, सोनू साह, पवन सिन्हा, बैद्यनाथ कुमार, मुन्ना ठाकुर, मनीष कुमार दीपक, मनीष ठाकुर, झंटू साह मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages