अभिषेक कुशवाहा ने ली सदस्यता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

4 अक्तूबर 2022

अभिषेक कुशवाहा ने ली सदस्यता

मधेपुरा: जदयू के सदस्यता अभियान 2022-2025 के तहत जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप के हाथों उनके गृह जिला के निजी आवास पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश महासचिव प्रो. अभिषेक कुशवाहा ने रविवार को सदस्यता ली. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा कि जदयू की बिहार में 50 लाख पूर्व से सदस्य है इस बार 50 लाख से दोगुना नये सदस्य बनाए जाएंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को सदस्यता ग्रहण करा सदस्यता अभियान की शुरुआत की है.
सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक चलेगा. जिसमें शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षाविदो एवं शिक्षा से जुड़े सभी समुदाय के लोगो को सदस्यता दिलाई जायेगी और निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जायेगा. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रो.अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के शिक्षाविदो के बीच इस अभियान को चलाया जायेगा. सरकार की उपलब्धियां बताकर लोगो को सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जायेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्यता दिलाकर पार्टी के विचारधारा से जोड़ा जायेगा.जातीय राजनीति से ऊपर उठकर नीतीश कुमार काम करते है इसलिए राज्य के सभी लोगो का न्याय के साथ विकास होता है.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages