प्रखंड अध्यक्ष की मां के निधन से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

2 नवंबर 2023

प्रखंड अध्यक्ष की मां के निधन से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

घैलाढ़: प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल के माता अमला देवी का द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन हो गया. अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही, राम जानकी ठाकुर बारी के बगल में स्थित घाट पर हुई. जहां छोटे पुत्र डॉक्टर अमरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी. इस अवसर पर स्व. अमला देवी के पूरे परिवार सहित कई राजनीतिक संगठन भी मौजूद थे. प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल के माता अमला देवी 92 वर्ष उम्र की थी. उनके माता जी के अंतिम दर्शन करने के लिए सुरेंद्र मंडल के आवास पर शहर की कई जानी-मानी हस्तियां  पहुंची थी. 

जिनमें भेलवा पंचायत के मुखिया परमेश्वरी यादव, अरविंद कुमार यादव, मठाही पंचायत के मुखिया नवीन कुमार यादव, संतोष कुमार राजा, संजीव कुमार, नीरज कुमार, अर्राहा, महुआ, दिघरा, पंचायत के मुखिया प्रेमजीत कुमार बबलू, पूर्व मुखिया गजेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य भवेश कुमार नयन, जयंती सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,डॉक्टर आर के पप्पु, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर सुनील कुमार, हलधर यादव, हरिशंकर यादव,चंदन कुमार, दुर्गानंद कुमार, जिला ब्यूरो रामानंद कुमार, रंजीत कुमार , त्रिभुवन यादव, चंदन कुमार, उदय प्रकाश, चंदेश्वरी यादव, तिलानंद यादव, बेजु कुमार, छोटू कुमार, कृष्णनंदन,हरिनंदन जोगेंद्र यादव, कुमार किशोर यादव, सूर्यनंदन कुमार, ब्रह्मदेव यादव सहित कई लोग जन वितरण प्रणाली संघ घैलाढ़ के माता अमला देवी के निधन पर शोक जताया है. 

(रिपोर्ट:- रामानंद कुमार)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages