मधेपुरा: युवा रालोजद बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अभिषेक कुशवाहा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया. जिसमे मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मिहिर ठाकुर, उप कुलसचिव सुधांशु शेखर, मधेपुरा काॅलेज के पार्टिकल साइंस के सहायक प्राचार्य मंटू कुमार, आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज यादव, आइसा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी राजकिशोर, अभिषेक यादव, बीभीएम के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पासवान, भारती जी, बिट्टू कुशवाहा शामिल हुए और मौके पर सभी ने जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाऐ दिये.लम्बी उम्र की दुआये दिए. प्रो. अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि अपने जन्मदिन पर हर कोई कम से कम एक पेड़ लगाये क्योंकि एक पौधा एक बच्चे की बराबर होते है.एक-एक पौधा लग जाने से हमारे प्रकृति का सौंदर्य और प्रदूषण विलुप्त हो जाएंगे. वृक्ष से पर्यावरण स्वच्छ रहता है इसीलिए सभी से आग्रह है कि अपने जन्मदिन के अवसर पर एक एक पौधा जरूर लगाएं.
(रिपोर्ट:- ईमेल)