पुलिस से भयभीत नहीं हो, पुलिस के पास आएं: एएसपी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

22 फ़रवरी 2018

पुलिस से भयभीत नहीं हो, पुलिस के पास आएं: एएसपी

मधेपुरा 22/02/2018 
गुरुवार को मधेपुरा पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस सप्ताह के धूमधाम से मनाया गया. अहले सुबह बीएन मंडल स्टेडियम से मैराथन दौड़ को प्रभारी एसपी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
                    मैराथन दौड़ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः बी एन मंडल स्टेडियम में आकर समाप्त हुई. मैराथन दौड़ में सुनील कुमार प्रथम, अभिमन्यु कुमार द्वितीय एवं सूरज कुमार ने तृतीय प्राप्त किया. वही चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों भाग लिया.
                चित्रकला प्रतियोगिता में कोमल कुमारी प्रथम, रीमा कुमारी द्वितीय एवं तृतीय स्थान मधुलिका कुमारी ने प्राप्त किया. जबकि पुलिस और पब्लिक के बीच पब्लिक के बीच संबंधी विषय पर भाषण प्रतियोगिता अंदाज सिंह प्रथम, अमित कुमार दास द्वितीय एवं कन्नू तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

                 निर्णायक की भूमिका में टीपी कॉलेज कॉलेजिएट उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुरेश कुमार भूषण, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय व्याख्याता डॉक्टर आलोक कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि मधेपुरा पुलिस प्रशासन हमेशा पब्लिक के साथ खरा उतरेगी.
                        आप पुलिस से भयभीत नहीं हो पुलिस के पास आएं और जो भी गुप्त सूचना देंगे. उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और असामाजिक तत्वों पुलिस प्रशासन निपटने के लिए हमेशा तत्पर हैं. कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता प्रभारी अरुण कुमार सचिव मधेपुरा जिला कबड्डी संघ ने किया.
                 कार्यक्रम में निजी विद्यालय संघ अध्यक्ष किशोर कुमार, जितेंद्र पब्लिक स्कूल के निदेशक अरविंद कुमार, मधेपुरा जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सह जिला खेल प्रशिक्षक संतकुमार, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ पृथ्वीराज यदुवंशी, मेजर बीएन मेहता, महेश नारायण सहित  कई पुलिसकर्मी एवं पब्लिक मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages