धूमधाम से मनाया जाएगा रजत जयंती समारोह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

10 फ़रवरी 2018

धूमधाम से मनाया जाएगा रजत जयंती समारोह

मधेपुरा 09/02/2018 
बीएनएमयू का रजत जयंती समारोह मई में धूमधाम से मनाया जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा.
              इस आशय का निर्णय शुक्रवार को कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समारोह के अवसर पर एक राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा.
               इसमें विश्वविद्यालय क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत एवं प्रकृति का संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर विचार किया जाएगा. इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन भी होगा. समारोह के आयोजन के मद्देनजर वास्तुविद के सहयोग से नार्थ कैम्पस का मास्टर प्लान बनाया जाएगा. सिल्वर जुबली हाॅल के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेजा जाएगा.
                             समारोह के सफल आयोजन हेतु कई उप समितियों के गठन का निर्णय लिया गया. इसके तहत पूर्ववर्ती छात्र समिति, स्वागत समिति, स्मारिका प्रकाशन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति आदि का गठन किया जाएगा.

                    बैठक में  प्रति कुलपति डाॅ. फारूक अली, वित्त परामर्शी सी. आर. डीगवाल,  डीएसडब्लू डॉ. अनिलकांत मिश्र,  सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, सीनेट सदस्य डाॅ. नरेश कुमार, वित्त पदाधिकारी हरकेश सिंह, विश्वविद्यालय अभियंता उमेश प्रसाद  उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages