गड्ढा खोदो अभियान, होगा शौचालय निर्माण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

17 मार्च 2018

गड्ढा खोदो अभियान, होगा शौचालय निर्माण

मधेपुरा 16/03/2018 
शुक्रवार को डीएम मो सौहेल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिलें में 19 मार्च से 22 तक गड्ढा खोदो अभियान शौचालय निर्माण हेतु किया जाएंगा.
            जिला पदाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया है पंचायत एवं प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी अपने क्षेत्र में दिनांक 18 .03. 2018 को 8:00 बजे सुबह से आवंटित पंचायत में रहकर गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत करेंगे.
                          दिनांक 19 से 22 मार्च तक गड्ढा खोदो अभियान चलेगा एवं 22 मार्च 2018 को बिहार दिवस के शुभ अवसर पर खोदे गए गड्ढे की गणना की जाएगी. 23 से 31 मार्च तक खोदे गए गड्ढे में शौचालय निर्माण का कार्य कराया जाएगा. पदाधिकारी एवं कर्मी गड्ढा खोदने के लिए प्रतिनियुक्त हैं उस पंचायत में लाभार्थियों द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जाना उनका ही दायित्व होगा.
                                 इस कार्य हेतु 170 पंचायत में से 170 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा पंचायतों में प्रतिदिन खोदे गए गड्ढे के संबंध में जिला के कंट्रोल रूम को संपर्क नंबर, व्हाट्सएप्प एवं ईमेल के माध्यम से प्रतिवेदन सभी नोडल पदाधिकारी प्रतिवेदित करेंगे.

                                    इस कार्य हेतु खालिद आजम जिला स्वच्छ भारत प्रेरक मधेपुरा एवं राजीव कुमार जिला रिसोर्स पर्सन मधेपुरा का व्हाट्सएप्प नंबर एवं संपर्क नंबर क्रमशः 9934411963 एवं 9798214758 जारी किया गया है.
                     सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि गड्ढा खोदने के संबंध में 17 मई 18 मार्च 2018 को लोड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे. जिसे लाभार्थियों द्वारा गड्ढा खोदने का कार्य किया जा सके. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी महेश कुमार पासवान के माध्यम से यह जानकारी दी गई.

Post Bottom Ad

Pages