नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

20 अप्रैल 2018

नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन

मुरलीगंज 20/04/2018
मुरलीगंज शहर के हृदय स्थली कचहरी परिसर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया है. जिससे पूरा शहर भक्ति मय बना हुआ है. 15 अप्रैल से जारी शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है.
                 इस आयोजन में मंगलवार की रात्री कलाकारों के द्वारा शिव विवाह की झांकी लोगों को आनंदित कर दिया. कार्यक्रम में कथावाचक मध्य प्रदेश जबलपुर से आये पंडित रविशंकर जी महाराज की वाणी ने श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध होते रहे. कार्यक्रम में श्री महाराज की वाणी सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरूषों की भीड़ उमड़ी  रही. कथावाचक श्री महाराज ने शिवविवाह की पूर्ण कथा विस्तार पूर्वक बताया. बुधवार की रात कार्तिकेय व श्रीगणेश जन्मोत्सव मनाया गया.
                   इससे पूर्व सोमवार को सती चरित्र, दक्ष यज्ञ विध्वंस और पार्वती तपस्या की कथा भी विस्तार पूर्वक बताया. वही 1.25 लाख महामृत्युंजय जाप में भी दर्जनों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. मंदिर समिति के संयोजक संजय सुमन ने बताया कि शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूज्नोत्सव कार्यक्रम 15 से 23 अप्रैल तक लगातार चलता रहेगा. साथ ही कहा कि 24 अप्रैल को मंदिर समिति के द्वारा वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. बताया गया कि इस मौके पर नौ  दिवसीय महाशिवपुराण कथा के अलावे अलग - अलग दिन सती चरित्र, दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती तपस्याथी, शिव विवाह, कार्तिकेय का जन्म, तारकासुर संग्राम, गणेश जन्म, नन्दी का जन्म, गंगा उत्सव, भष्मासुर कथा, समुद्र मंथन, विषपान, राम - रावण  की शिव भक्ति वाणासुर संग्राम, शिव के बारह ज्योर्तिलिंगो का वर्णन, पंचाक्षरी मंत्र, शिव तांडव, पूर्णाहुति हवण कार्यक्रम आयोजित होगी.

                                                बताया गया कि ग्यारह ज्योर्तिलिंगो का भ्रमण करवाकर 23 अप्रैल को शिवलिंग को मंदिर में स्थापित किया जायेगा. हर - हर महादेव और जयमहाकाल के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय बना हुआ हैं. कार्यक्रम जबलपुर मध्य प्रदेश से आये कथावाचक रविशंकर जी महाराज के अलावे दर्जनों साधु महात्मा और बौंसी भागलपुर संस्कृत कालेज अाचार्य के सानिधय में कार्यक्रम हो रहा हैं.
                                                          शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मंदिर कमिटि के अध्यक्ष शिवप्रकाश गड़ोदिया, सचिव राजाराम रस्तोगी, आयोजन समिति के सदस्य सह नपं पार्षद बाबा दनेश मिश्र, कोषाध्यक्ष चंदन रस्तोग, पूर्व नपं पार्षद विजय यादव, विकास अानंद, कैलाश भगत, सुनिल अग्रवाल, बबलू शर्मा, बजरंग अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, शेरसिंह, उमेश चौधरी, गोपाल भूत, मनीष कुमार साह, चिराग अग्रवाल, राजेश भूत ने सराहनीय योगदान किया हैं.

Post Bottom Ad

Pages