विज्ञान मेला बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

27 मई 2018

विज्ञान मेला बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मधुबनी
विज्ञान मेला के दूसरे दिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा कैनवास पर रंगों और कुचियों कि मदद से दिखाई. जब बच्चों ने अपनी भावनाओं को उकेरना शुरू किया तो कई सुंदर चित्रों ने आकार ले लिया.
                                 3 दिवसीय विज्ञान मेला के दूसरे दिन का विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग तथा राइट्स कलेक्टिव द्वारा स्थानीय बाल शिक्षा निकेतन में आयोजित मेले के दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा. एक तरफ जहां चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ नारा लिखो प्रतियोगिता एवं नाटकों का भी मंचन किया गया.
                                       बच्चों के बीच मनीष कुमार ने विज्ञान पर केंद्रित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को भी संचालित किया. मनीष द्वारा विज्ञान से जुड़े कई सवालों में बच्चे एवं अभिभावक उलझे दिखे. स्थानीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटकों ने लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने तथा पर्यवरण, ऊर्जा  संरक्षण का संदेश दिया. वहीं खेल-खेल में विज्ञान द्वारा बच्चों ने अपने आस-पास की चीजों में विज्ञान को समझने का प्रयास किया. आयोजन में राइट्स कलेक्टिव के मंटू, ऋषिकेश, शम्भू, दीपक, राकेश, धर्मवीर सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे.
                                          आयोजकों ने बताया कि इस 3 दिवसीय मेला का समापन 28 मई को होगा. जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा. समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलौकिक चमत्कार और उसकी वैज्ञानिक व्याख्या भी की जाएगी. कार्यक्रम का संचालन राइट्स कलेटिव के मनीष कुमार और धन्यावद ज्ञापन मंटू कुमार ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages