मनोविज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

6 फ़रवरी 2019

मनोविज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन

मधेपुरा
आगामी 17-18 फरवरी को स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य विषय "प्राकृतिक आपदा और मानसिक स्वास्थ्य" है.
                      उप विषय मानव जीवन पर आपदा का प्रभाव, आपदा का सामाजिक संबंधों पर प्रभाव, आपदा के भावनात्मक आयाम, आपदा एवं आर्थिक विकास और वर्ष 2008 की बाढ़ और उसका कोसी का जनजीवन पर प्रभाव है. इसके अलावा योग, मानसिक रोग और मानसिक स्वास्थ्य आदि विषय भी निर्धारित किए गए हैं.
                   इन विषयों से जुड़े लगभग 250 शोध-सारांश प्राप्त हो चुके हैं. साथ ही पचास शोध आलेख भी प्राप्त हुए हैं. यह जानकारी विभागाध्यक्ष सह संयोजक डाॅ. रामचन्द्र प्रसाद मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि सेमिनार विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परीक्षा भवन में होगा. इसका उद्घाटन कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय करेंगे.
                     मुख्य अतिथि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अमरेन्द्र नारायण यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय, नेपाल के कुलपति डाॅ. घनश्याम लाल दास होंगे. सम्मानित अतिथि प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली होंगे. सेमिनार के मुख्य वक्ता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. हरदेव ओझा होंगे.
                अन्य प्रमुख अतिथियों में डाॅ. पी. सी. मिश्र (लखनऊ), डाॅ. तारिणी (पटना), डाॅ. आर. के. पाण्डेय (वाराणसी), डाॅ. जी. एस. राय (दरभंगा), डाॅ. ए. के. सिंह (पटना) के नाम शामिल हैं.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages