मनुष्य के जीवन में योग बहुत जरूरी है: प्रधानाध्यापिका - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

22 जून 2022

मनुष्य के जीवन में योग बहुत जरूरी है: प्रधानाध्यापिका

मधेपुरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया. योग दिवस का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी, मुख्य अतिथि के रूप में योग के विशेषज्ञ विरेंद्र कुमार सिंह व विद्यालय के सभी शिक्षक ने संयुक्त रूप से किया. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि मनुष्य के जीवन में योग बहुत जरूरी है. सभी को योग करनी चाहिए. विरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि योग को जो अपनाएंगे उसका रोग हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे. 

कार्यक्रम के संचालन कर रहे हैं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने कहा कि हर मनुष्य को जीवन में सुबह शाम नित्य प्रतिदिन योग करना अनिवार्य नहीं आवश्यक है. इससे हमारे शरीर का जो भी रोग है वह दूर होता है. और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने चाहिए.  मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, राजकुमार राजा, प्रशांत कुमार, गोपाल कृष्ण संजीव कुमार, आशीष अमन, रंभा कुमारी, संजय कुमार संतवाणी, अलका आर्यन, वाला कुमारी, रात्रि प्रहरी प्रभास कुमार मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages