मधेपुरा: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की घोषणा के बाद से हीं देश भर के भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे हैं. अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति के बनने पर महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसी बीच मधेपुरा में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मति रीता राय के निर्देशन में नगर अध्यक्ष अर्पना कुमारी के द्वारा द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनाए जाने की खुशी में महिलाओं के बीच अबीर गुलाल लगाकर और मिठाइयाँ बाँट कर जश्न मनाया गया. भारत माता की जय और द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद के नारे से आसपास का माहौल गुंजायमान हो गया.
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रीता राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर काम करती है, पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम पायदान पर बैठी एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर भेजने का काम किया है. देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी की शानदार जीत हुई है. नगर अध्यक्ष अर्पना कुमारी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद कोई जनजातीय महिला देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रहीं हैं. ये हम सभी महिलाओं के लिए काफी गर्व का क्षण है.
महामंत्री कुमारी साबरमती ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र और बीजेपी जैसी पार्टी में ही संभव है कि एक कार्यकर्ता को सर्वोच्च पदों तक सम्मान मिल सकता है. श्रीमती मुर्मू खासकर गरीबों, वंचितो, महिलाओं और दबे कुचलों के लिए आशा की किरण हैं. उक्त अवसर पर आशा देवी, लक्ष्मी देवी, उषा देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, सुलेखा देवी, बबीता देवी, चंदा देवी, पूनम देवी, सुनैना देवी, सुमित्रा देवी सहित महिला मोर्चा की कई अन्य बहनें उपस्थित रहीं.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....