सुरेंद्र प्रसाद मंडल दुबारा चुने गए डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 नवंबर 2023

सुरेंद्र प्रसाद मंडल दुबारा चुने गए डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष

ग्वालपाड़ा: प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में जिला कार्यकारणी बैठक की गई. जहां डीलर संघ का चुनाव किया गया. जिसमे प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव करवाया गया. जिसकी अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी जवाहर प्रसाद सिंह ने की. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए कैंडिडेट ने अपना प्रस्ताव रखा. जहां सबों ने निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को सर्वसहमति से दुबारा सुरेन्द्र प्रसाद मंडल को अध्यक्ष लिया गया. 

जबकि उपाध्यक्ष सोनू कुमार, सचिव डेजी कुमारी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, संगठन मंत्री विद्या शंकर बिहारी, सहमंत्री सीता देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया. वही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुमारखंड प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष कुशेश्वर प्रसाद कौशिक, सिंघेश्वर प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह, मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंद किशोर प्रसाद यादव, मधेपुरा कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, मधेपुरा सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, रामेश्वर प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य डीलर लोग उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages