65 वें जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 जनवरी 2018

65 वें जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

मधेपुरा 05/01/2018 
टीपी काॅलेज को नैक से ए ग्रेड दिलाना नववर्ष में हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
       इस काॅलेज को राज्य के सर्वश्रेष्ठ काॅलेजों की श्रेणी में शुमार कराने हेतु सभी प्रयास किए जाएंगे. यह बात प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली ने कही.
             वे अपने 65वें जन्मदिवस पर टी. पी. काॅलेज में आयोजित समारोह में बोल रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में आंवला का पौधा लगाया. प्रभारी प्रधानाचार्य सह सिंडीकेट सदस्य डॉ. परमानंद यादव ने सबों के बीच मिठाईयां बंटबाईं. सबों ने मिलकर केक काटा.
                       इस अवसर पर महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डॉ. अरूण कुमार, सिंडीकेट सदस्य डॉ. जवाहर पासवान, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र प्रसाद यादव, अर्थपाल डाॅ. कपिलदेव प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव रंजन, बायोटेक समन्वयक डॉ. उदय कृष्ण, सिनेटर प्रमोद कुमार, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. वैद्यनाथ साह, अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा प्रसाद,

                पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद, प्रतिकुलपति के निजी सहायक राजेश कुमार, डॉ. दिनेश, डॉ. राजेश, विजया कुमारी, आशुतोष कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages