टेलीमेडिसिन योजना की छात्रों को दी गई जानकारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

25 जनवरी 2018

टेलीमेडिसिन योजना की छात्रों को दी गई जानकारी

मधेपुरा 25/01/2018 
गुरुवार को समिधा ग्रुप मधेपुरा में कॉमन सर्विस सेंटर के तहत भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना टेलीमेडिसिन योजना की जानकारी छात्रों को दी गई.
              इस योजना की जानकारी देते हुए कॉमन सर्विस सेंटर मधेपुरा के जिला प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी भारतीय नागरिक किसी वी.एल.ई के पास जा कर न्यूनतम शुल्क में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
                रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद अपनी बीमारी से सम्बंधित डॉक्टर से विडिओ कांफ्रेंस के जरिये बात कर सकते हैं. उसके बाद उपचार सम्बंधित दवाईयों के पर्ची की प्रिंट आपको प्राप्त होगी. अगर आप सुदूर क्षेत्र मे रहते हैं तो कुरियर के दुवारा भी दवाइयां मंगवा सकते हैं.
             समिधा ग्रुप के सचिव सह ग्रामीण स्तरीय उद्यमी संदीप शाण्डिल्य ने बताया कि जहाँ ग्रामीण क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर ने बड़े पैमाने पर अपना पांव पसारा है वहाँ टेलीमेडिसिन योजना स्वस्थ भारत के कल्पना को साकार करेगी.
              ग्रामीणों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय परामर्श के साथ - साथ घर पर हीं दवाइयां मिलने से साधारण और लम्बी बीमारी के शिकार लोगों को बहुत सुविधा होगी. समिधा ग्रुप कॉमन सर्विस सेंटर पर खास कर छात्राओं और ग्रामीणों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुवात की गयी.

                    साथ हीं उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ग्रामीण स्तरीय उद्यमी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा. खास कर कुशल युवा कार्यक्रम कर रहे युवाओं को भी इससे सम्बंधित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा.
                    मौके पर दीपक यादव, कोर्डिनेटर मनीष कुमार, विरेश,  प्रशिक्षक अजहरउद्दीन, प्रशांत, सोनू, मुन्नी कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य छात्र मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages