विभिन्न जगहों पर रालोसपा ने किया झंडोत्तोलन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

27 जनवरी 2018

विभिन्न जगहों पर रालोसपा ने किया झंडोत्तोलन

मधेपुरा 27/01/2018
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया. जिसमें प्रदेश संगठन सचिव बिहार के मोहम्मद इफतेख़ार आलम गुड्डू में सिंहेश्वर प्रखंड के झिटकिया गांव के गुलहसन चौक पर झंडोत्तोलन किया.
                  विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा पुरानी बाजार के रामरहिम रोड में झंडोतोलन किया. नगर अध्यक्ष संदीप प्रकाश ने आजाद नगर में झंडोतोलन किया.
                  संगठन सचिव गुड्डू ने कहा कि आजादी तो हम लोग जरूर मिली. लेकिन अधिकार के दृष्टिकोण से आजादी नहीं मिली हम लोगों को इसके लिए पूरी तरह से शिक्षित होना बहुत जरूरी है.
              हमारे बच्चे पूरी तरह से शिक्षित हो जाए तो सरकार से समाज से हर तरह का अधिकार प्राप्त होगा. देश के चंद शिक्षित लोग हमें गुलाम बनाए हुए हैं.
                           साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा राज्यव्यापी पंचायत  एवं नगर के किसी भी स्कूल के समक्ष शिक्षा सुधार मानव करतार में 30 जनवरी को 11:00 से 11:30 बजे तक भाग लेकर शिक्षा की बत्तर स्थिति को सुधारने में सहयोग करें.

                  मौके पर जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष इश्तियाक आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष सिहेंश्वर मोहम्मद मुमताज, छात्र जिला अध्यक्ष गणेश कुमार गोलू, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आशिक अंशु, मो. आशिक सोनू, मो. शमीम, छात्र नगर अध्यक्ष सोनू यादव शहीद दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages