सरकार भारतीय संविधान को बदलना चाहती है - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

11 फ़रवरी 2018

सरकार भारतीय संविधान को बदलना चाहती है

मुरलीगंज 11/02/2018 
मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में राजद के प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 21 फरवरी को बिहारीगंज में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को गुदरी हाट स्थित चंद्रा कंपलेक्स में राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक की. 
            आयोजित बैठक में राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ई प्रभाष कुमार ने कहा कि आज देश खतरे में है. केंद्र की मोदी सरकार भारतीय संविधान को बदलना चाहती है. लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त कर मनुवादी संविधान स्थापित करना चाहती है. 
              उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का चुनाव पूर्व किए गए सभी वायदे जुमला साबित हो रहा है. जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव ने कहा कि देश भर में दलित, अकलियत एवं वंचित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
                    अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाने की कुत्सित प्रयास केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है. इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. बिहारीगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अहवान किया.

                     बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रूद्रनारायण यादव ने किया. मौके पर वरीय कृष्ण कुमार यादव, आभाष चंद्र असीम, रंधीर कुमार यादव, शशीचंद्र यादव उर्फ गलटू, बिनोद गुप्ता, कृतिनारायण यादव, मो तारीक, दुर्गेश यादव, रविन्द्र यादव,
                  सुशील यादव, प्रभु यादव, मो जहांगीर, मुखिया मदन कुमार ऋषिदेव, सुरेन्द्र ऋषिदेव, अनमोल यादव, धरमेन्द्र यादव, राजदीप कुमार, अंकू आनंद, पवन पासवान, रवि रौशन, दीपक साह, मो रासीप, गणेश यादव, प्रदीप यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages