घर में लगी आग जाली सारी संपत्ति - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

12 फ़रवरी 2018

घर में लगी आग जाली सारी संपत्ति

मधेपुरा 12/02/2018 
सोमवार को शहर के गुलजारबाग वार्ड नं. 20 अवस्थित एक घर में आग लगने से घर में रखी सारी संपत्ति जल कर राख हो गयी.
                  मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग 7 बजे तरुण साह के घर में आग लग गई. जिससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. तरुण साह ने जानकारी देते बताया कि शाम के समय  भगवान को दीया दिखाकर पत्नी ने दीया तुलसी चबूतरा पर रख दिया गया.
                   आसं-पास रखे कागज में दीया के लौ से आग लग गई. धीरे-धीरे आग की लपटें कगज से आंगन में रखे फ्रिज तक पहुंच गई. फिर देखते हीं देखते अग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया. किसी को कुछ पता भी नहीं चला और घर का सारा सामान जल कर राख हो गया.
                     घर के सभी सदस्य घर के बाहर स्थित दुकान में थे, पड़ोसी ने घर में आग लग जाने की खबर घरवालों को दी. आसपास के लोगों ने बताया कि अगर घर में आग लगने की खबर घरवालों को सही समय पर नहीं मिलती तो शायद दूकान में भी आग लग सकती थी.

                 आग लगने की खबर आसपास के लोगों तक पहुंचते हीं लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग आग को बुझाने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने लगे. बड़ी मसक्कत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू किया गया.

Post Bottom Ad

Pages