लोकतंत्र की सफलता के लिए सबों की भागीदारी आवश्यक है - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

2 फ़रवरी 2018

लोकतंत्र की सफलता के लिए सबों की भागीदारी आवश्यक है

मधेपुरा 02/02/2018 
लोकतंत्र की सफलता के लिए सबों की भागीदारी आवश्यक है और इस भागीदारी का एक प्रमुख जरिया है. चुनाव विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव लोकतंत्रिक प्रशिक्षण का एक अंग है.
                   यह बात प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली ने कही. वे शुक्रवार को नार्थ कैम्पस में सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. प्रति कुलपति ने सभी छात्र संगठन छात्र संघ चुनाव में सहयोग की अपील की.
               उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन राजभवन के निर्देशों के अनुरूप फरवरी में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है. चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को चुनाव से संबंधित मुख्य बातों की जानकारी दी.
                   छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी. प्रथम चरण में काॅलेज छात्र संघ के कार्यालय पदाधिकारियों का चुनाव होगा. दूसरे चरण में विश्वविद्यालय स्तरीय कार्यालय पदाधिकारियों का चयन होगा. दोनों जगहों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन होना है.
                 प्रत्याशियों को जन्मतिथि के सत्यापन हेतु हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र, प्रधानाचार्य से 75 प्रतिशत उपस्थित का प्रमाण-पत्र, परीक्षा-नियंत्रक से नियमित रूप से परीक्षा उत्तीर्ण करने का पत्र, अपराधिक मुकदमा या अनुशासनात्मक अभियोग नहीं होने का पत्र एवं एक घोषणा-पत्र जमा करने होंगे.

                     चुनाव हेतु नामांकन, चुनाव प्रचार, मतदान, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा अधिकतम दस दिनों में पूरी करना है. साथ ही प्रत्याशी बनने हेतु अधिकतम उम्र निर्धारित किया गया है. यह स्नातक विद्यार्थियों के लिए 22 वर्ष, स्नातकोत्तर, एलएल बी एवं बीएड. विद्यार्थियों के लिए 25 वर्ष, एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए 27 वर्ष, और पी-एच. डी. के लिए 28 वर्ष निर्धारित किया गया है.
                       उम्मीदवारों के लिए वर्ग में कम-से-कम 75 प्रतिशत उपस्थित जरूरी है. आपराधिक रिकॉर्ड, मुकदमा, सजा या अनुशासनात्मक कार्रवाई वाले छात्र प्रत्याशी नहीं बन सकते हैं. चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा पांच हजार रूपया है.
                       चुनाव में प्रिंटेड पोस्टर, पंपलेट या प्रचार सामग्री की अनुमति नहीं होगी. प्रत्याशी हाथ से लिखे हुये पोस्टर का प्रयोग कर सकेंगे. कोई भी विद्यार्थी एक साथ दो पदों पर चुनाव नहीं लङ सकेंगे. विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने चुनाव की घोषणा का स्वागत किया.
                      लेकिन कई छात्र नेताओं ने इस संबंध में अपने सुझाव भी दिए. बैठक में छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. अनिल कांत मिश्र, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के डॉ. अशोक कुमार, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर,  हर्षवर्धन सिंह राठौड़ (एआईएसएफ), रंजन यादव (एबीभीपी), संजीव कुमार (राजद), अमित कुमार (आइसा), सारंग तनय (एसएफआई), जन अधिकार छात्र परिषद् के रौशन कुमार बिट्टू, निशांत कुमार (एनएसयूआई), आमोद कुमार यादव (जदयू), सौरभ कुमार (रालोसपा), राहुल कुमार पासवान ( भारतीय विद्यार्थी मोर्चा), माधव कुमार (पीजी), मोनू झा (सहरसा) आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.
                इस अवसर पर मो. वसीम उद्दीन, शशि कुमार यादव, गणेश कुमार गोलू, गौरव कुमार, शिवशंकर यादव, अशोक कुमार, जापानी यादव, प्रकाश कुमार, राजेश कुमार, अर्जुन कुमार पासवान, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार सरदार, शंकर कुमार, यशवंत कुमार, राजू सनातन, सौरभ कुमार, अशोक कुमार, उद्धव कुमार, यशवंत कुमार, सुमन कुमार, सुभाष कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.


Post Bottom Ad

Pages