उत्साहपूर्वक शुरू हुआ गड्ढा खोदो अभियान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

19 मार्च 2018

उत्साहपूर्वक शुरू हुआ गड्ढा खोदो अभियान

मधेपुरा 19/03/2018
प्रखंड परियोजना प्रबंधन इकाई जीविका बिहारीगंज के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी मधेपुरा के आदेशानुसार बिहारीगंज प्रखंड के तुलसिया पंचायत में गड्ढा खोदो अभियान प्रारंभ पूरे उत्साह से किया गया.
                 कार्यक्रम की शुरुआत तुलसिया पंचायत भवन में प्रखंड प्रमुख श्री राकेश कुमार सिंह एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री मति ऋतू कुमारी ने जीविका दीदी को हरीझंडी दिखाकर सभी को अपने-अपने वार्ड में काम करने के लिए रवाना किया.
             परियोजना प्रबंधक ऋतु कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा हमलोगों को तीन दिनों में 300 परिवारों के घर गड्ढा का लक्ष्य दिया गया था लेकिन जीविका दीदी के अथक प्रयास से एक हीं दिन में कुल 230 परिवारों के घर गड्ढा खोदने का काम पूरा कर लिया गया है. बांकि बचे दो दोनों में हमलोग अधिक से अधिक परिवारों के घर गड्ढा खोदवाने का काम करेंगे.
                      22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर खोदे गए गड्ढे की गणना की जाएगी और 23 मार्च से 31 मार्च तक में खोदे हुए गड्ढे में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा. दूसरी ओर प्रखंड प्रमुख श्री सिंह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुआ कहा कि जीविका परियोजना शराब बंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों को मिटाते हुए अब खुले में शौच बंद करने का अभियान चलाया जा रहा है.

                 वहीं क्षेत्रिय समन्वक श्री विनय कुमार ने कहा कि जीविका केडर एवं जीविका दीदी जीविका का स्तम्भ है जिसके कठिन परिश्रम के कारण की आज इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है. कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधि के साथ-साथ सामुदायिक समन्वयक क्रांति देवी, सारिका कुमारी, सोनी कुमारी, जुली कुमारी, लेखापाल अन्नू कुमारी, उदय कुमार, चन्द्र प्रकाश मुकेश कुमार, सुमन, मितु देवी, सुनीता देवी, सविना खातून, संक्रिया देवी, बबिता देवी, रीना देवी, वीना देवी, अंजू देवी सहित सैकड़ों दीदी मौजूद थीं.

Post Bottom Ad

Pages