हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर किया जलाभिषेक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

23 अप्रैल 2018

हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर किया जलाभिषेक

मुरलीगंज 23/04/2018
मुरलीगंज कचहरी स्थित शिवमंदिर में 15 अप्रैल को 551 कलश के साथ शोभा यात्रा से शुरू हुआ महायोजन लगातार चलता हुआ दिनांक 23 अप्रैल को नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग, माँ पार्वती, गणेश, कार्तिकेय एवं बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत प्राणप्रतिष्ठा कर संमपन्न हुआ.
                         इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ, जलाभिषेक, दूधाभिषेक कर फूल, बेलपत्र, प्रसाद चढ़ाकर अपनी और अपने परिवार की मंगल कामना के लिए भोले बाबा से आशीर्वाद माँगा.
                                 पूजा-पाठ करने वाले भक्तों के अलावा बिहारीगंज विधान सभा के वर्तमान विधायक निरंजन मेहता, पूर्व विधायिका रेणू कुशवाहा, मधेपुरा के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके विजय सिंह कुशवाहा ने भी पूजा-अर्चना कर अपने क्षेत्र में खुशहाली और शांति की प्रार्थना की. प्राण प्रतिष्ठा समपन्न होने के बाद मंदिर कमीटी के अलावा रिबेल बन्धुओं ने स्टाॅल लगाकर भक्तों के बिच प्रसाद का वितरण किया.

                                             लागातार आठ दिनों तक हवन, शिवपुराण कथा वाचन, एवं भजन कीर्तन से शहर में भक्ति की गंगा बहते रही और भक्त उसमें डुबकी लगा अपने को धन्य समझते रहे.
                                                       24 अप्रैल को दिन के 3 बजे से मंदिर परिसर में वृद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के उपरांत भंडारा का आयोजन होगा.
(रिपोर्ट: मुरलीगंज:- उदय चौधरी) 

Post Bottom Ad

Pages