रूजा एमपीएल का मुकाबला होगा शुरू - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

17 अप्रैल 2018

रूजा एमपीएल का मुकाबला होगा शुरू

मधेपुरा 16/04/2018 
मंगलवार से शहर के बीएन मंडल स्टेडियम में दूसरा रूजा एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन संध्या 6:00 बजे जिला पदाधिकारी मोहम्मद सोहेल करेंगे.
                      आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत यादव ने बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट 17 अप्रैल 2018 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2018 तक हर रोज रात्रि में खेला जाएगा.
                         उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सभी टीमों की नीलामी हो चुकी है, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. श्री यादव ने सभी खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि ससमय बीएन मंडल स्टेडियम के मैदान में पहुंचकर सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करें.
                   उन्होंने बताया कि उद्घाटन मैच मीडिया बनाम पुलिस प्रशासन खेला जाएगा.

                      विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार होंगे.

Post Bottom Ad

Pages