सांस्कृतिक विरासतों पर होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 अप्रैल 2018

सांस्कृतिक विरासतों पर होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

मधेपुरा 05/04/2018 
बीएनएमयू का रजत जयंती समारोह मई 2018-मई 2019 तक वर्ष भर चलेगा. इसकी शुरुआत सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण विषयक एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार से होगी.
                       सेमिनार से संबंधित एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी. इस आशय का निर्णय मंगलवार को रजत जयंती समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रजत जयंती समारोह वर्ष भर चलेगा.
                    इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसमें सेमिनार के आलावा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली ने की.
                   संचालन डॉ. नरेश कुमार ने किया. बैठक में सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, सिंडीकेट सदस्य डॉ. जवाहर पासवान, डाॅ. सिद्धेश्वर काश्यप एवं पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर  उपस्थित थे.


Post Bottom Ad

Pages