"आपका सेवक आपके द्वार" अभियान के तहत मरीजों की सुनी समस्या - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

25 अप्रैल 2018

"आपका सेवक आपके द्वार" अभियान के तहत मरीजों की सुनी समस्या

मुरलीगंज 24/04/2018
मंगलवार को मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने मुरलीगंज अस्पताल में दिन के 2 बजे पहुँच कर "आपका सेवक आपके द्वार" अभियान के तहत मरीजों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और चिकित्सा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण भी करवाया.
                     बैठक में डाॅ. अल्का रमन के बारे में लोगों ने शिकायत किया की वो अस्पताल के गेट के आगे अपनी निजी क्लीनिक और अल्ट्रा साउण्ड चलाती हैं. जिसमें अस्पताल के मरीजों को बिचौलिया और आशा कार्यकर्ता बहलाकर ले जाते हैं. वहाँ उनका आर्थिक शोषण किया जाता है. सांसद ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाया और डाॅ.अल्का रमन को बुलवाकर अविलम्ब अपना क्लीनिक अस्पताल परिसर से कम से कम 500 मीटर दूर ले जाने को कहा और बिना रेडियो लाॅजिस्ट के अल्ट्रा साउण्ड न करने की हिदायत दी.
                      कुछ मरीजों को सांसद द्वारा आर्थिक मदद भी की गयी. इस मौके पे सांसद जी के साथ वार्ड आयुक्त रामजी साह, दिनेश मिश्र, डिम्पल पासवान वार्ड प्रतिनिधी सुजीत कुमार शास्त्री, बब्बन मंडल, युवा शक्ति प्रखण्ड अध्यक्ष प्रशान्त यादव, जाप प्रखण्ड अध्यक्ष प्रवेश यादव, जाप नेता कालेन्द्र यादव, विजय यादव, श्याम आनन्द, बिट्टू सिंह, मयंक, भास्कर, अमन के साथ व्यवसायी मुन्ना चौधरी उपस्थित थे.
                                  अस्पताल में कार्यक्रम समाप्ती के के बाद सांसद पप्पू यादव जाप नेताओं और कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ कचहरी शिव मंदिर स्थित परिसर में बुजुर्ग सम्मान समारोह में भाग लेने दिन के 3:30 बजे पहुँचे. जहाँ पहले से हीं विधायक निरंजन कुमार मेहता, मुरलीगंज नगरपंचायत अध्यक्ष श्वेतकमल उर्फ बौआ यादव, नार्थ ईस्ट चेम्बर आॅफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रकाश गड़ोदिया, राजाराम रस्तोगी, संजय सुमन, राजीव मुखिया, पवन यादव, प्रभात कुमार छोटू, सूरज अग्रवाल सहित मंदिर कमेटी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

                                                      मंच पर पहुँचने के बाद सांसद पप्पू यादव, विधायक निरंजन मेहता, नगर अध्यक्ष बौआ यादव, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रकाश गड़ोदिया, सचिव राजाराम रस्तोगी ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. उद्घाटन के बाद सांसद, विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों को शाॅल और शिव साधना यंत्र की तस्वीर दे कर सम्मानित किया. सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में जहाँ नगर अध्यक्ष बौआ यादव व विधायक निरंजन मेहता ने मंदिर कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय नागरिकों को धन्यवाद देते हुए धर्म के प्रचार-प्रसार परअपनी बातें रखी.
                                                                  वहीं सांसद पप्पू यादव ने धर्म और धर्मान्धता की विवेचना करते हुए मूर्ति पूजा छोड़ मानव सेवा और मानवता की बातों को प्रमुखता से रखते हुए धर्म, जात छोड़ के शांति और विकाश की बातें कही. मंच का संचालन करते हुए प्रणय साहा ने अपने चुटिले कविताओं और शायरी से समाँ बांधे रखा.
(रिपोर्ट: मुरलीगंज:- उदय चौधरी) 

Post Bottom Ad

Pages