उपवास कर शासन व प्रशासन के खिलाफ किया आक्रोश प्रकट - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

22 मई 2018

उपवास कर शासन व प्रशासन के खिलाफ किया आक्रोश प्रकट

मुरलीगंज 22/05/2018
मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में मंगलावर को सड़क सत्याग्रह द्वारा आंदोलन को तीसरे चरण की ओर आगे बढ़ाया गया. मुरलीगंज सिनेमा हॉल चोक के निकट एसएच 107 के बगल में एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया. सड़क सत्याग्रह समिति एक दिवसीय उपवास सह धरना प्रदर्शन कर शासन व प्रशासन के खिलाफ अाक्रोश प्रकट किया.
                  इस दौरान सड़क सत्याग्रह समिति के सदस्य बाबा दिनेश मिश्र ने कहा कि अाठ दिन बीतने के बाद भी सरकार व विभाग द्वारा अबतक सड़क मरम्मती कार्य शुरू नहीं किया गया. जिस कारण सरकार और विभाग के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा हैं. अगर जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कार्य अारंभ नही किया जाता हैं तो शासन व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. गुंगी और बैहरी सरकार को जगाने के लिए चाहे आत्मदाह हीं क्यों न करना पड़े.
                          वहीं समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि मरम्मती की ओर अब तक कोई पहल नहीं किया गया है गुंगी और बेहरी सरकार को जगाने के लिए लगातार आठ दिनों से हमारा आंदोलन चल रहा है. परंतु सरकार के नाकारात्मक रवैया काफी खैद जनक है. जिस कारण अाम अावाम की अावाज को बुलंद करने के लिए चरणबद्ध अांदोलन चलाया जा रहा हैं. अब अगला कार्यक्रम पुतला दहन एवं आत्मदाह का कार्यक्रम होगा. सदस्य सह व्यवसायी सूरज पंसारी ने कहा कि इस संवेदनहीन शासन व प्रशासन को जगाने के लिए सोमवार को जनवेदना पदयात्रा निकाला गया था. अाज मंगलवार को एक दिवसीय उपवास सह धरना प्रदर्शन कार्यक्रम अायोजित किया गया हैं.
                                    जिससे कि सरकार तक आमजनो की आवाज पहुंच सके. फिर भी अगर सरकार के द्वारा सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं किया जाता है तो सत्याग्रह समिति चरणबद्ध आंदोलन करती रहेगी. उपवास सह धरना कार्यक्रम में शामिल लोगों में शासन व प्रशासन के विरुद्ध काफी रोष था. वही सत्याग्रह समिति के संयोजक श्याम अानंद ने कहा जबतक एनएच 107 सड़क पर मरम्मती कार्य प्रारंभ नही हो जाता हैं. तबतक चरणबद्ध अांदोलन चलता हैं. सरकार और विभाग को जगाने के लिए अात्मदाह भी करना पड़े तो किया जायेगा.
                                  सड़क मरम्मती को लेकर अाम अावाम की अावाज अब बुलंद हो चुकी है ओर साथ ही इस कार्यक्रम की सूचना केन्द्रीय परिवाहन मंत्री,मुख्यमंत्री बिहार सरकार, उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री मधेपुरा, कला संस्कृति मंत्री,सांसद मधेपुरा, विधायक बिहारीगंज, विधायक मधेपुरा, पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार, अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरलीगंज को ज्ञापन के द्वारा भेजा गया.
                                      मौके पर 17 लोगो ने सड़क सत्याग्रह समिति  द्वारा आयोजित उपवास में उपवास रखा के अध्यक्ष संयोजक श्याम आनंद एवं अध्यक्ष मनोज यादव, दिनेश मिश्रा नपं सदस्य, सूरज पंसारी, सूरज जायसवाल, उदय चौधरी, मनीष, नितेश निराला, विजय साह, भास्कर यादव,निशा कुमारी, बब्बन कुमार, बबलू, नंप सदस्य, राहुल यादव, विकास भार्गव, मनोज भगत, राजदीप यादव, राजीव जायसवाल सहित 17  सदस्यों ने एक दिवसीय उपवास रखा.

Post Bottom Ad

Pages