सड़क सत्याग्रह ने लिया आंदोलन का रूप, आत्मदाह तक करने को तैयार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 मई 2018

सड़क सत्याग्रह ने लिया आंदोलन का रूप, आत्मदाह तक करने को तैयार

मुरलीगंज 21/05/2018
मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में सोमवार को सड़क सत्याग्रह ने अपनी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए नई रूपरेखा के अनुरूप किया. गौतम शारदा पुस्तकालय से एक पदयात्रा निकाली गई.
                    यह पदयात्रा गोल बाजार गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर मुरलीगंज हाट बाजार, मिड्ल स्कूल चौक, दुर्गा स्थान, सिनेमा हॉल चौक, काशीपुर, गौशाला, हरिद्वार चौक तथा विभिन्न मार्गो से पदयात्रा करती हुई पुनः गौतम शारदा पुस्तकालय एक सभा के रूप में परिणत हुई. सभी ने अपने अपने  हाथो पे एक एक काला कपड़ा बाँधे हुए थे.
                                ओर सभी के हाथों में एक बोर्ड था जिसपे लिखा था, "जिला प्रशासन हाय-हाय" "एनएच 107 को गड्ढा मुक्त करो" आदि स्लोगन लिखा हुआ था. बताया गया कि यह शहर के आम आवाम को जगाने तथा प्रशासन को नींद से जगाने का एक प्रयास भर किया गया. (कल) मंगलवार को दिन के 10 बजे से एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के बाद धरना प्रदर्शन के दौरान ही सड़क सत्याग्रह आगे की रणनीति तय की जाएगी.
                             अगर सरकार अपनी नींद से नहीं जगी तो आंदोलन भयानक रूप धारण कर लेगा, यहां तक कि आत्मदाह पर भी विचार किया जा रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क सत्याग्रह समिति के अध्यक्ष मनोज यादव के द्वारा की गई.
                    पदयात्रा में सड़क सत्याग्रह समिति के संजोजक श्याम आनंद, बाबा दिनेश मिश्र,सूरज पंसारी, सूरज जायसवाल, राजीव जायसवाल, मनोज भगत, उदय चौधरी, बजरंग अग्रवाल, विनय चौधरी, नितेश निराला, मनीष कुमार, रवि भगत, रमेश भगत,विजय यादव, बबलू शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, भास्कर यादव, राहुल यादव, उदय चौधरी, सूरज अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रोहन मिश्रा एवं शहर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

Post Bottom Ad

Pages