जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 मई 2018

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

मधेपुरा 21/05/2018
मधेपुरा बीपी मंडल नगर भवन में खेल प्रशिक्षक एवं जिला सचिव प्रदीप श्रीवास्तव की देखरेख में  जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुआ. जिसमें हर उम्र के तीस खेलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें सबजूनियर, जूनियर, सीनियर को अगल -अगल भागों में बांट कर प्रतियोगिता करवाया गया था. 
                            उन्ही जिला टेबल टेनिस के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस तरह का प्रतियोगिता बराबर ही बच्चो के बीच करवाया जाता है. जिससे जिलें में टेबल टेलिस को बढ़ावा को बढ़ावा मिल सकें.उन्होंने बताया की कैडेट वर्ग में शुभम को प्रथम स्थान और ओम को द्वितीय स्थान मिला. सबजूनियर वर्ग में आयुष को प्रथम, ऋषभ को द्वितीय, वैष्णवी वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. 
                                                                       जूनियर वर्ग में सूरज को प्रथम, आशीष को द्वितीय और आशुतोष को तृतीय स्थान मिला. सीनियर वर्ग में अबीर विश्वास प्रथम, मास्टर शिवम द्वितीय और प्रियांशी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे. वहीँ सफल खिलाड़ियों को अथिति एसबीआई के चंदन कुमार,अकाश कुमार, विशाल कुमार एवं खेल प्रशिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया.

Post Bottom Ad

Pages