युवा मंच नवगछिया की शाखा अध्य्क्ष बनी कंचन खेमका - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

6 मई 2018

युवा मंच नवगछिया की शाखा अध्य्क्ष बनी कंचन खेमका

नवगछिया 06/05/2018
रविवार को मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति (महिला शाखा) का वार्षिक चुनाव बीणा सर्राफ निवर्तमान अध्यक्ष के निज निवास पर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. जिसमें सत्र 2018-19 के लिए कंचन खेमका को शाखाध्यक्ष, सचिव रिंकी शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए कविता अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुना गया.
                 इस चुनाव प्रक्रिया सह शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रांतीय अधिकारी श्री रवि सर्राफ, प्रांतीय सहायक मंत्री श्री निखिल चिरानियाँ, प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतन मुनका तथा बीना सर्राफ प्रांतीय संयोजक मौजूद थे. चुनाव प्रक्रिया के बाद निखिल चिरानियाँ जी द्वारा सभी चयनित अधिकारी को शपथ पाठ का बोध कराया गया.
                               नवनिर्वाचित सभी अधिकारी ने मंच के मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए मंच को अपने सेवा कार्यो के द्वारा गति प्रदान करने का विश्वास जताया. साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष बबीता वर्मा( सत्र 2016-18) ने अपने दो बर्षीय कार्यकाल में साथ देने वाले सभी अधिकारीगण एवं सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया.
                                           भविष्य में मंच के हर कार्य में पूर्व की भांति ही अपनी उपस्थिति एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस आयोजन में सीमा चौधरी, निशा चौधरी, बबिता केडिया, बुलबुल वर्मा, रितु चिरानीयां, रूपा पंसारी, रेणु वर्मा, सुमित्रा केडिया, रश्मि सर्राफ, सोनी चौधरी, शालिनी चौधरी एवं कई सदस्य मौजूद थी.


Post Bottom Ad

Pages