विश्वविद्यालय चुनाव समिति की बैठक हुई सपन्न - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

3 मई 2018

विश्वविद्यालय चुनाव समिति की बैठक हुई सपन्न

मधेपुरा 03/05/2018
विश्वविद्यालय चुनाव समिति की बैठक गुरूवार को प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली की अध्यक्षता में हुई.
                    इसमें पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम एवं प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन पर संतोष व्यक्त किया गया. साथ ही विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए नामांकन प्रपत्र के प्रोफोर्मा पर सहमति व्यक्त की गयी.
                  नामांकन प्रारूप के साथ प्रत्याशियों द्वारा स्व-अभिप्रमाणित शपथ-पत्र लगाना होगा. मैट्रिक के मूल प्रमाण-पत्र या अंक पत्र से आयु का सत्यापन किया जाएगा.
                         बैठक में डीएसडब्लू डॉ. योगेन्द्र प्रसाद यादव, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र कुमार सिंह, पुस्तकालय के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. अशोक कुमार एवं पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages