अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने पोस्टर जारी कर कुलपति से की विभिन्न मांगे - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 मई 2018

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने पोस्टर जारी कर कुलपति से की विभिन्न मांगे

पूर्णिया 21/05/2018
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा स्थानीय पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति का पोस्टर जारी कर विभिन्न मांगों जैसे कि सेंट्रल पैनल छात्रसंघ चुनाव, पूर्णिया कॉलेज परिसर से अविलंब विश्वविद्यालयी कार्यालयों को स्थानांतरित करने की मांग, शैक्षणिक अराजकता एवं छात्रों की विभिन्न समस्याओं जैसी मांगों के साथ-साथ 'लापता कुलपति' अभियान की शुरूआत कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.
                                  कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता निखिल कुमार थे. इस मौके पर सूरज कुमार वर्मा ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में गत दो माह पूर्व हीं कॉलेज स्तरीय छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया है लेकिन महामहिम कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय ने 18 मार्च, 2018 को पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया में कुलपति, प्रतिकुलपति एवं कुलसचिव की नियुक्ति कर पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के गठन को अस्तित्व में लाया. जिससे पूर्णिया प्रमण्डल के चारों जिलों के सभी सरकारी कॉलेज पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अंगीभूत इकाइयों में शामिल हो गये.
                                    विश्वविद्यालयों के बंटवारे को ध्यान में रखते हुए भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय पहले हीं सेंट्रल पैनलों का छात्रसंघ चुनाव संपन्न करा पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत में छात्रसंघ चुनाव की अपनी जिम्मेवारी से हाथ खड़ा करते हुए छात्रसंघ चुनाव की जिम्मेदारी पूर्णिया विश्वविद्यालय को सौंप दिया. राजभवन आदेशों को अमल में लाने के बजाय पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति रोजाना छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने को लेकर बहाना बनाने के साथ-साथ तारीख पर तारीख सुनाते रहते हैं.
                                                  उन्होंने कहा कि हम सभी छात्र जब भी उनसे मुलाकात करने के लिए जाते हैं तो वे किसी न किसी छुट्टी में हीं अक्षर लिखते हैं जिससे दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कार्य से वंचित रह जाते हैं एवं उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया गठन के पश्चात हीं पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में कार्यरत हैं जिससे कॉलेज के शैक्षणिक माहौल पर असर पड़ता है और कॉलेज आने वाले छात्र एवं कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
                                       जिससे कॉलेज के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो गई है. वहीं मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य मुकेश कुमार मेहता ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव व अन्य छात्र समस्याओं को लेकर जब कुलपति महोदय के पास जाते हैं तब वे नजर भी नहीं आते हैं और लगभग दो माह हुए हैं विश्वविद्यालय गठन के, तब से वो रोज किसी न किसी छुट्टी पर बाहर हीं रहते हैं जिससे दूर-दराज से आने वाले छात्रों व अभिभावकों को खाली हाथ लौटना पड़ता है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रसंघ चुनाव पर कुलाधिपति के आदेशों के बाद भी किसी प्रकार से कोई स्थिति स्पष्ट नहीं करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे छात्रों के उज्जवल भविष्य पर ग्रहण लगता प्रदर्शित हो रहा है.
                                 उन्होंने बताया कि पूर्णिया कॉलेज,पूर्णिया में कार्यरत विश्वविद्यालय को जल्द अलग स्थान पर स्थानांतरित करें जिससे कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बचाया जा सके. इन सभी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द पूरा करे. अभी तो 'लापता कुलपति' अभियान की सिर्फ शुरुआत हुई है. मांगो को जल्द पूरा नहीं करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा. जिसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.
                                            इस मौके पर विभाग संयोजक रवि गुप्ता, नगर सहमंत्री युवराज मेहता, कार्यालय मंत्री पीयूष ठाकुर, दीपक कुमार झा, नूपुर शुभांगी, आशुतोष दुबे, आशुतोष कुमार झा, मधु कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, कोमल कुमारी, राहुल यादव, अक्षय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)

Post Bottom Ad

Pages