रेल टिकट लेने के लिए लाइन लगने की जरूरत नहीं - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

26 मई 2018

रेल टिकट लेने के लिए लाइन लगने की जरूरत नहीं

मधेपुरा 26/08/2018
ट्रेन से सफ़र करने वाले के लिए अच्छी खबर है. अगर आप स्टेशन पर पहुंचे और समय के आभाव में रेल यात्रा  टिकट नहीं लें पाए तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. आपको बिना लाइन में लगे ही आपको आपके हाथ में टिकट मिल जाएंगी.
                           स्टेशन या ट्रेन में मौजूद टीटीई ही टिकट दे देंगे. यह नियम सिर्फ जनरल टिकट के लिए ही सुविधा उपलब्ध होगी. जिसके लिए विभाग की ओर से हैंड हेल्ड डिवाइस से लैस करने पर काम चल रहा है. ध्यान रखना होगा कि ट्रेन खुलने के पहले तक ही आप टिकट ले सकते हैं.
                                                       ट्रेन में बैठने के बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी. टीटीई को इसके लिए हैंड हेल्ड डिवाइस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि मौके पर ही यात्रियों को टिकट उपलब्ध करा सकें. दक्षिण पूर्व रेलवे के कई ए-वन स्टेशनों पर इसकी सुविधा होगी. सूत्रों का कहना है की यह सुबिधा को शुरू होने में कम से कम तीन चार महीनें का समय लग सकता है.

                                             उसके बाद यात्री इस सुविधा का लाभ लें पाएंगे. यह सुविधा अभी सिर्फ दक्षिण पूर्व रेलवे के कुछ स्टेशनों पर ही दी जाएगी. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही, पहले चरण में 850 हैंड हेल्ड डिवाइस विभिन्न स्टेशनों पर देने की योजना है.
                                   सफल प्रयोग के बाद दूसरे चरण में इसकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी. इस योजना में सफल होने के बाद धीरे-धीरे पुरे देश के रेलवे स्टेशनों पर यह नियम लागू कर दिया जाएगा. फिलहाल बताया जा रहा है कि इसमें टीटीई संबंधित यात्री से तय किराया के साथ 10 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेंगे और गंतव्य स्थल का टिकट देंगे.

Post Bottom Ad

Pages