किसानों के हित के लिए जाप ने किया भूख हड़ताल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

29 दिसंबर 2018

किसानों के हित के लिए जाप ने किया भूख हड़ताल

मधेपुरा
शनिवार को जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार मधेपुरा  जिला अध्यक्ष  प्रो० मोहन मंडल की अध्यक्षता में जन अधिकार पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक दिवसीय भूख  हड़ताल  किया गया.
              प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक यादव एवं प्रदेश महासचिव अखिलेश प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी मुख्य मांगे हैं कि बिहार के सभी जिला को सुखाग्रस्त घोषित किया जाए. कृषकों को धान खरीद के नाम पर घोटाले की सीबीआई जाँच करवाई जाए. अपराधियों को रंगदारी नहीं देने पर दिन दहाड़े बलात्कार एवं हत्या, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाया जाए.
            सांसद प्रतिनिधि रामकुमार यादव एवं युवा परिषद जिलाध्यक्ष अनिल अनल ने कहा कि अगर सरकार ने अविलंब हमारी मांगे पूरी नहीं की तो हमलोग जनांदोलन को बाध्य हो जाएंगे. छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष ई० हिमांशू शेखर एवं छात्र संघ विश्विद्यालय अध्यक्ष सह जन अधिकार पार्टी विश्विद्यालय अध्यक्ष कुमार गौतम ने कहा कि अभी तो हमलोगों ने भूख हड़तालं किया है, आगे अगर जरूरत पड़ी तो हमलोग सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे.
                    छात्र जिला प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी ई० मुरारी कुमार ने कहा कि हमलोग इन्हीं मुद्दों पर पिछले दिनों राजभवन मार्च किया था. लेकिन सरकार द्वारा लाठियां बरसाई गई. उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2019 को जाप द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन मधेपुरा में आयोजित है.
              मौके पर रामचंद्र मंडल, सुरेंद्र यादव, मुकेश यादव, मो. आलुद्दीन, मो. गयासुद्दीन, देवराज, प्रेमसागर खुश खुश, सीताराम यादव, विमल किशोर गौतम उर्फ ललटू यादव, उमेश कुमार यादव, सुधीर कुमार सिंह, मो. सक्कम, साहेब सिंह यादव, अशोक यादव, प्रवीण कुमार पप्पू, देवाशीष पासवान, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार सरदार,  पुष्पसिन्धु, मुकेश कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू , विश्विद्यालय अध्यक्ष अमन कुमार रीतेश, नगर अध्यक्ष सामंत यादव, जिला प्रवक्ता अजय सिंह यादव, राजा यदुवंशी, कॉमर्स कॉलेज अध्यक्ष संदीप कुमार, राजा यदुवंशी, रवि यदुवंशी, विकाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भूख हड़ताल में शामिल हुए.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages