आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

29 दिसंबर 2018

आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

उदाकिशुनगंज
शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने एसबीजेएस हाईस्कूल उदाकिशुनगंज के मैदान से जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.
              जुलूस प्रखंड कार्यालय से लेकर बाजार, दुर्गा स्थान होते हुए क्लॉथ शॉप तक पहुंची. वहां पहुंचकर जमकर नारेबाजी की गई. आशा कर्मचारियों ने सरकार पर उन लोगों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया.
                   इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपए मासिक वेतन व सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग की. पुतला दहन  करने के बाद बकाया राशि का भुगतान जल्द करने की भी मांग की. उन्होंने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही.
                   इस मौके पर रूबी कुमारी, कल्पना कुमारी, संगम कुमारी, कुमारी भारती, धर्मेंद्र कुमार यादव सहित वृहद संख्या में आशा कार्यकर्ताएं मौजूद थी.
(रिपोर्ट:- विकास कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages