अनुमंडल पदाधिकारी ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

4 जनवरी 2019

अनुमंडल पदाधिकारी ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

सिंहेश्वर
सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण में गरीब, निःसहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच बढते ठंढ को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया.
                   कंबल वितरण का कार्यक्रम सदर एसडीएम वृंदालाल के द्वारा निजी स्तर से कमल बांटा जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जरूरतमंद, निर्धन, भिक्षुकों एवं असहायों के बीच शरद ऋतु के समय कम्बल का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए कुल 550 कंबल का सदर अनुमंडल के अलग-अलग जगहों पर वितरण किया जाएगा.
                     इस दौरान सदर एसडीएम सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव वृंदा लाल, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक रवि कुमार झा, सदस्य सरोज कुमार सिंह, नाजीर मनोज ठाकुर के हाथों से मंदिर परिसर में रहकर गुजर बसर करने वाले कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
              मौके पर न्यास के सदस्य कन्हैया ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, श्रवण कुमार, विवेकानंद झा,पप्पू कुमार इत्यादि मौजूद थे.
(सिंहेश्वर:- गणेश कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages