विश्वविद्यालय के विकास में मीडिया की महती भूमिका : कुलपति - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 जनवरी 2019

विश्वविद्यालय के विकास में मीडिया की महती भूमिका : कुलपति

मधेपुरा
मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और समाज का आइना है. यह आम जनता की आवाज है और विश्वविद्यालय के विकास में भी इसकी महती भूमिका है. यह बात कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने कही.
                 वे शनिवार को बीएनएमयू संवाद के लोकार्पण समारोह में मीडियाकर्मियों को सम्मानित कर रहे थे. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की सूचनाओं एवं गतिविधियों को आम लोगों तक पहुँचाने में मीडिया की महती भूमिका है. यहाँ की खबरें प्रमुखता से मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होते रही है.
              विशेषकर दीक्षांत समारोह को मीडिया ने अपेक्षा से अधिक कवरेज दिया. हमने 'बीएनएमयू संवाद' में मीडिया कवरेज को भी स्थान दिया है. जनसंपर्क पदाधिकारी ने डाॅ. सुधांशु शेखर ने कहा कि सभी मीडियाकर्मियों के सक्रिय सहयोग के कारण ही वे सीमित संसाधनों के बावजूद अपना कार्य कर पा रहे हैं. उन्हें मीडियाकर्मियों का हमेशा सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता है.
                       इस अवसर पर संजय परमार, मनीष कुमार, अमित कुमार अंशु, दिलखुश, तुरबसु शचीन्द्र, मो. मोती, दीपक कुमार, रमण कुमार, मुरारी सिंह, शाश्वत परमार, सुनीत साना, राजीव सिंह, डेविड यादव, मनीष आदि को सम्मानित किया गया.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages