कोसी व सीमांचल को नजर अंदाज करने वाले की अबकी बार सरकार नहीं बनेगी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 जनवरी 2019

कोसी व सीमांचल को नजर अंदाज करने वाले की अबकी बार सरकार नहीं बनेगी

मधेपुरा
शनिवार को शहर के बीएन मंडल स्टेडियम में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सांसद पप्पू यादव आजादी संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया.
                          सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला. सबों के लोकप्रिय सांसद ने जैसे ही मंच पर कदम रखा की कार्यकर्ताओं द्वारा पप्पू यादव जिंदाबाद हमारा सांसद कैसा हो के नारे से पूरे मधेपुरा को पप्पू मय कर दिया. 
                         मौके पर सांसद ने कहा कि कोसी व सीमांचल को नजर अंदाज करने वाले की अबकी बार सरकार नहीं बनेगी. कोसी के पुत्र को ही इस बार जनता का समर्थन मिलेगा. सांसद ने कहा बिहार को विकास के शिखर पर पहुंचाना है तो उन्हें समर्थन दें.
            माफियाओं की छुट्टी हो जाएगी. क्या बाहरी लोगों को जनता साथ देगी. क्या वे विकास करेंगे. वे सुख-दुख में सदा साथ रहते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद मंडल ने किया. कार्यक्रम में कोसी सीमांचल से बड़ी संख्यां में जाप कार्यकर्ता मौजूद थे.
                   सांसद ने कहा कि बिहार में जाति, धर्म संप्रादाय से ऊपर उठकर जब तक राजनीति नहीं होगी तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है. बिहार का युवा रोजगार चाहता है। यहां के लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य की चिंता है. राजनीति समाज सेवा के लिए होनी चाहिए. इंसानियत के कत्लेआम के लिए नहीं.
                   सरकार जिस तरह गरीबी रेखा तय करती है ठीक उसी तरह अमीरी रेखा भी तय होना चाहिए. सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से अहम चुनाव 2020 का है. कार्यकर्ता बस डेढ़ साल का समय हमें दें हम नया बिहार बना कर यहां के आम लोगों को देंगें.
                               जाप के वरीय नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा की जनता विकास चाहती है. यहां से जन-जन के नेता सांसद राजेश रंजन को चुनाव लड़ना होगा. सांसद प्रतिनिधि रामकुमार यादव ने कहा कि आज स्टेडियम परिसर में उमड़े कार्यकर्ताओं का जन सैलाब यह बताने के लिए काफी है कि सांसद पप्पू ही लोकसभा का चुनाव लेंगे. बाहरी को यहां से भगाएंगें.
                     मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद, छात्र प्रदेश अध्यक्ष गौतम अनांद, महिला प्रदेश अध्यक्ष अमला सरदार, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश महासचिव अखिलेश प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष मोहन मंडल, युवा जिला अध्यक्ष अनिल अनल, महिला जिला अध्यक्ष नूतन सिंह, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन कुमार रीतेश, जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, छात्र जिला प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी ई मुरारी कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ई हिंमांशु शेखर, नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण युर्फ़ वीडियो यादव, युवा शक्ति जिला अध्यक्ष बीके आर्यन, जिला युवाध्यक्ष, प्रिंस गौतम, राजा कुमार, पुष्पेंद्र कुमार पप्पू, देवाशीष पासवान, शलेंद्र कुमार, अमित कुमार, गौतम कुमार, पंकज कुमार, निधि मौसम, अक्षय कुमार सोनू सहित अन्य मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages