आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख, घट सकती थी अप्रिय घटना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

6 फ़रवरी 2019

आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख, घट सकती थी अप्रिय घटना

ग्वालपाड़ा
ग्वालपाड़ा प्रखंड के सूखासन पंचायत में अगलगी से पच्चीस हजार से ज्यादा की क्षति हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सूखासन के वार्ड नं. 16 निवासी ललटुन मुखिया के घर में रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई.
                      उस समय परिवार के सभी लोग भोजन कर सोने चले गए थे. इसी दौरान पड़ोसियों के जगाने पर गृहस्वामी परिवार समेत घर से बाहर निकले. यदि समय रहते पड़ोसियों की नजर नहीं पड़ती तो रात अधिक होने की वजह से अप्रिय घटना भी हो सकती थी.
                   आग की लपटें बहुत तेज थी. आस-पास के लोगों  ने काफ़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखे गेहूँ, मक्का, चावल, मूँग के अलावे बर्तन कपड़े तथा अन्य घरेलु समाग्री जल कर स्वाहा हो गया. पिड़ित परिवार ने बताया कि आग लगने की वजह से घर रखे नकद रुपये सहित लगभग पच्चास हजार से अधिक कि क्षति हुई.
                      घटना की जानकारी मिलते हीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मनोज प्रभाकर ने पिड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया. घटना के तुरंत बाद ग्वालपाड़ा के सीओ रविश कुमार को घटना की जानकारी दी गई तो अंचलकर्मी पवन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की.
                 सीओ रविश कुमार ने आश्वासन दिया कि जांचोपरांत सहायता प्रदान की जायगी. इस अगलगी से पड़ोसी शम्भू मुखिया को भी आंशिक क्षति होने की पुष्टि की गई है.
(रिपोर्ट:- विकास कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages