विभागाध्यक्ष के रूप में लिया योगदान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

3 दिसंबर 2022

विभागाध्यक्ष के रूप में लिया योगदान

मधेपुरा: विश्वविद्यालय प्राचार्य इतिहास विभाग, उत्तरी परिसर, भू.ना. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भवानंद झा की सेवानिवृति के फलस्वरुप स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, पश्चिमी परिसर, पी. जी. सेन्टर सहरसा के प्रो. (डॉ.) चन्द्र प्रकाश सिंह को चक्रानुक्रम से विभागाध्यक्ष के पद पर यथाविहित अवधि के लिए नियुक्त किया गया है. डॉ. सिंह ने शुक्रवार को कुलसचिव प्रो. (डॉ.) मिहिर कुमार ठाकुर को अपना योगदान समर्पित किया. 

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. राजकुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. उषा सिन्हा, परिसंपदा पदाधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, उप कुलसचिव स्थापना डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. कांतेश कुमार, डॉ. प्रफुल्ल कुमार, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. अर्चना, डॉ. विवेक, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. मो. रफत परवेज़, डॉ. हर्षवर्धन, अंशु कुमार, प्रशांत, राहुल आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages