पूर्व जिलाध्यक्ष को कार्यकताओं ने नम आखों ने किया विदा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

18 मार्च 2023

पूर्व जिलाध्यक्ष को कार्यकताओं ने नम आखों ने किया विदा

मधेपुरा: भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव के निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. ज्ञातव्य हो कि भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा से लागातार दो टर्म 2010 से 2013 और 2013 से 2016 तक जिला अध्यक्ष पद को सुशोभित कर भाजपा मधेपुरा को खून-पसीना से सीचने का कार्य पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने किया है. शुक्रवार को पार्टी की बैठक के उपरांत तबीयत बिगाड़ जाने के बाद स्थानीय जननायक कर्पुरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वे विगत कई वर्षो से गंभीर बीमारी से जुझ रहे थे. पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव के पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय मधेपुरा में ले जाया गया. जहाँ पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष  स्वदेश कुमार ने पार्टी का झंडा और पुष्प - माला से श्रद्धांजलि अर्पित किया.

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द अकेला, महादेव चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल राय, पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार विमल, जिला महामंत्री जटाशंकर कुमार, मनोज शर्मा, जिलाा उपाध्यक्ष गुलज़ार कुमार बंटी, दिलीप सिंह, मंटू यादव, त्रिभुवन मंडल, रवि रंजन, वरिष्ठ नेता आभाष आनन्द, सुधीर भगत, साहुगढ के मुखिया मुकेश यादव, जिला मंत्री नीभा झा, पुष्प लता यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ संयोजक ओम प्रकाश, चुनाव आयोग प्रकोष्ठ मनिन्दर दास, सैनिक प्रकोष्ठ ब्रह्म नंद यादव, आई. टी. सेल जिला संयोजक अभिषेक कुमार साह, सह संयोजक राहुल कुमार राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता राय, किशान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश यादव, अरविंद मिश्रा, राहुल यादव, संतोष मल्लिक, युवा मोर्चा विपीन कामती, व्यपार प्रकोष्ठ सुमन पोद्दार, मंडल अध्यक्ष अंकेश गोप, अनमोल मंडल, अरूण मंडल, दिलीप कुमार दीपक, मिथिलेश ऋषिदेव, राजीव यादव, अर्पणा कुमारी, साबरमती देवी, किरण सिंह, लक्खी कुमारी, अरविंद सिंह, कुशेश्वर दास, विनोद सिंह, पिंटू यादव, राजा साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प और माला से श्रद्धांजलि नम आँखों से जीवन की अंतिम यात्रा के लिए विदा किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages