न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

29 अक्तूबर 2023

न्याय यात्रा सम्मेलन सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन

मधेपुरा: न्याय यात्रा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमोद निराला ने कहा कि यदि गांधीगिरी तरीके से मांगे पूरी नहीं होगी तो "करो या मरो" नारों को किया जाएगा बुलंद. प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सत्ता का विकेंदीकरण करने पर ही गांधी जी का सपना ग्राम स्वराज साकार होगा एवं सामाजिक न्याय की धारा बहेगी. प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार दे सरकार. प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद ने कहा कि पंच सरपंच एकता एकजूटता बनाए रखें , न्याय यात्रा के तहत चट्टानी एकता का परिचय दें, लड़ेंगे जीतेंगे. प्रदेश कमेटी सदस्य बिनोद यादव ने कहा कि न्याय यात्रा पंच सरपंचों के भविष्य के लिए होगा मील का पत्थर साबित. शत्रुघ्न यादव ने कहा कि 11 सूत्री मांगे पूरी करो, चाहे जो मजबूरी हो. 

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ द्वारा न्याय पदयात्रा में गांधी जी, डॉक्टर अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर, शहीद रामनारायण के प्रतिभा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया गया तथा याद किया गया एवं गांधी जी अमर रहे, ग्राम स्वराज जिंदाबाद, सत्ता का विकेंद्रीकरण करना होगा, पंच सरपंचों का 11 सूत्री मांग पूरा करना होगा, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देना होगा, नारे को बुलंद किया गया. पंच सरपंचों ने गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष गांधी जी के सपनों को साकार करने, ग्राम स्वराज को सच्चे अर्थों में धरातल पर लागू करने, पंच सरपंचों का मांग पूरा करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार दिलाने को लेकर पंच सरपंच संघ के वैनर तले गौशाला परिसर कृष्ण मंदिर में आहूत न्याय यात्रा सम्मेलन को जिला संयोजक बिरेन्द्र यादव ने अध्यक्षता किया तथा मंच संचालन हीरा मंडल ने किया. 


उपाध्यक्ष किरण देव यादव, वशिष्ठ कुमार निषाद, प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, सहरसा अध्यक्ष विनोद यादव प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, ग्राम कचहरी सचिव संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, सहरसा जिला सचिव लाल बहादुर शाह, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, राजा झा, रंजीता देवी, रामचंद्र बाबू, चितरंजन सिंह, अमोल बाबू, राजकुमार यादव, संजय यादव, आदि ने कहा कि जब तक पंच सरपंच के वाजिब मांगों को सरकार के द्वारा पूरा करवा नहीं लेंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, आंदोलन संघर्ष जारी रहेगा. धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार यादव ने किया.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages