मधेपुरा: हम मां भारती के संतानों की वह सौभाग्यशाली पीढ़ी हैं, जिसके पूर्वजों ने अपना सर्वस्व बलिदान करते हुए हमें आजाद भारत का नागरिक होने का सौभाग्य प्रदान किया. हमारा भी राष्ट्र कर्तव्य बनता है कि हम अपनी आने वाली पीढायों को अखंडित, स्वाभिमानी, स्वावलंबी और संस्कति युक्त भारत छोड़ कर जाएं. उपरोक्त ध्यैय को साकार रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान कार्यक्रम करने जा रही है. सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा की जिला बैठक सम्मानित जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. उपस्थित मंचाशीन पदाधिकारी के द्वारा बंदे मातरम् के साथ बैठक का विधिवत् शुभांरंम्भ किया गया. बैठक को समबोधित करते हुए सम्मानित जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम होना तय हुआ है.
हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारीगण एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी को तो भाग लेना ही है, साथ ही साथ आम जनमानस को भी हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जागरूक करना है. बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव चौधरी, अरविंद अकेला, पूर्व प्रत्याशी मधेपुरा विधानसभा विजय कुमार विमल, जिला महामंत्री बिपीन कामती, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता एवं मंटू यादव ने भी सम्बोधित किए. हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें जिला महामंत्री बिपीन कामती, अभिषेक कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, मंटू यादव एवं शिक्षा प्रकोष्ट जिला संयोजक मुकेश सिंह शामिल हैं.
ज्ञातव्य हो कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन, किसान मोर्चा महिला मोर्चा एवं पार्टी के मूल पदाधिकारी के द्वारा स्वच्छता अभियान, अनुसूचित जाति मोर्चा, अति पिछड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पार्टी के मूल पदाधिकारी के द्वारा महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दिनांक 14 अगस्त को पार्टी के द्वारा विभाजन विभिषीका स्मृति दिवस संगोष्ठी के रुप में मनायेगी. 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय सहित सभी बूथ अध्यक्ष के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम होना सुनिश्चित है. बैठक का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा अध्यक्ष राजीव सिंह के द्वारा किया गया.
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रवि रंजन, कोषाध्यक्ष सुधीर भगत, जिला मंत्री विवेकानंद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष साबरमती देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश दास, किसान मोर्चा अध्यक्ष राम पुकार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बिनोद कुमार सरदार, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक ब्रहमानंद यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रभास चौपाल, आई टी सेल संयोजक सुभाष चौहान, शोशल मीडिया संयोजक राहुल राय, महादलित प्रकोष्ठ अरूण ऋषिदेव, मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, दिलीप कुमार दीपट, अरूण मंडल, शशि यादव, कन्हेया गुप्ता, जीवन यादव, अजित सिंह, अशोक कुमार, मंडल प्रभारी अंकेश गोप विधानंद साह सहित गोतम राणा, देवमोहन नेहरू, राजू साह, अभिमन्यु झा, रमेश यादव, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण शामिल थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....