बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी राजेश कुमार सिंह अब नहीं रहे. लंबी बीमारी के बाद 62 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान दिल्ली में उनका निधन हो गया. स्व सिंह मोहनपुर पंचायत के सबसे कम उम्र के मुखिया बने और अपने कार्यों से जिले में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. राजेश कुमार सिंह को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के पद को भी सुषोभित किया. वे कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए राज्य स्तर पर भी पहचान बनायी. स्व सिंह ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता बढाने के कई ऐसे कार्य किये जिसका लोग आज भी चर्चा करते हैं। वर्ष 2008 में आयी प्रलंयकारी बाढ में उन्होंने बढचढ कर बाढ पीडितों की मदद कर गरीबों के बीच लोकप्रियता हासिल की. राजेश कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी पूनम देवी, पुत्र राहुल कुमार सिंह, रोहित परमार, चार पुत्री सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये. उनके निधन पर मोहनपुर, पस्तपार और मधेपुरा सहित इलाके में शोक की लहर व्याप्त है. उनके निधन पर पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, प्रो अमरेंद्र नारायण सिंह, कार्तिक प्रसाद सिंह, पत्रकार प्रो संजय कुमार परमार, अखिलेंद्र नारायण सिंह, नंदलाल यादव, पंकज कुमार, जिप सदस्य इंद्र भूषण सिंह इंदू, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामनरेश सिंह, अजय कुमार, इंटक नेता संजय कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव, विष्णुदेव सिंह, डॉ अरूण कुमार यादव, बिनोद कुमार निराला सहित गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.
(रिपोर्टः पस्तपार:- संजन सिंह)
(रिपोर्टः पस्तपार:- संजन सिंह)