खत्म हुआ वर्षो का इंतजार, सहरसा - पुर्णिया रेलखंड परिचालन शुरू - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

10 जून 2016

खत्म हुआ वर्षो का इंतजार, सहरसा - पुर्णिया रेलखंड परिचालन शुरू

2008 के विनाशकारी बाढ़ में मुरलीगंज रेलवे - लाइन के ध्वस्त होने से पुर्णिया - सहरसा रेलवे - मार्ग पूरे आठ वर्षों तक बाधित रहा. लोगों को आवागमन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इतने लम्बे समय अन्तराल के बाद आज शुक्रवार को पुर्णिया - सहरसा रेलखंड पर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाकर उद्घाटन किया गया. शनिवार से तीन जोड़ी अप - डाउन पैसेंजर गाड़ियों का सुचारू रूप से परिचालन किया जाएगा.
सहरसा से पुर्णिया की ओर जाने वाली ट्रेन
पहली पैसेंजर गाड़ी - 55564 सहरसा से 1:00 बजे रात को खुलेगी और 2:20 बजे मुरलीगंज पहुंचेगी और 2:22 में मुरलीगंज से खुलकर 4:30 में पूर्णिंया जंक्शन पहुंचेगी. दूसरी पैसेंजर गाड़ी - 55572 सहरसा से 6:00 बजे सुबह खुलेगी और 7:17 बजे मुरलीगंज पहुंचेगी और मुरलीगंज से 7:19 बजे खुलकर 9:30 बजे पूर्णिंया जंक्सन पहुंचेगी. तीसरी पैसेंजर गाड़ी - 55584 सहरसा से 2:25 बजे दोपहर में खुलकर 4:05 बजे शाम मुरलीगंज पहुंचेगी और  मुरलीगंज से 4:07 बजे शाम में खुलकर 6:15 शाम को पूर्णिंया जंक्शन पहुंचेगी.
पूर्णिंया से सहरसा की ओर जाने वाली ट्रेन 
पहली पैसेंजर गाड़ी - 55563 पूर्णिंया जंक्शन से 6:00 बजे सुबह खुलकर 8:06 बजे मुरलीगंज पहुंचेगी. मुरलीगंज से 8:08 में सहरसा के लिए खुलेगी. दूसरी पैसेंजर गाड़ी - 55571 पूर्णिंया जंक्शन से 10:30 बजे दिन में खुलकर 12:16 बजे दिन में मुरलीगंज पहुंचेगी. मुरलीगंज से सहरसा के लिए 12:16 बजे खुलेगी. तीसरी पैसेंजर गाड़ी - 55583 पूर्णिंया जंक्शन से 7:15 बजे शाम को खुलकर 9:02  बजे रात मुरलीगंज पहुंचेगी और  मुरलीगंज से 9:04 बजे रात को सहरसा के लिए प्रस्थान करेंगी.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा) 

Post Bottom Ad

Pages