सामाजिक न्याय जनक्रांति मंच का हुआ गठन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

2 जनवरी 2018

सामाजिक न्याय जनक्रांति मंच का हुआ गठन

मधेपुरा 02/01/2018
2017 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को सामाजिक न्याय जनक्रांति मंच का गठन किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक विषमता के विरूद्ध आवाज उठाना है और गैर राजनीतिक मंच से जुड़कर पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों से भी सरोकार रखना है.
                    वार्ड संख्या-3, पीएचडी रोड स्थित हिंदुस्तान कोचिंग में सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति में सामाजिक न्याय जनक्रांति मंच का गठन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए विनोद कुमार उर्फ दारोगाजी एवं विवेक कुमार यादव ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समतामूलक समाज, गैरबराबरी, ऊंच-नीच, भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता, व्यभिचार व अत्याचार समेत अन्य सामाजिक विषमताओं के विरूद्ध जनांदोलन किया जायेगा.
                                         संगठन में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया जायेगा. बैठक में सर्वसम्मति से विनोद कुमार उर्फ दारोगाजी को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं छात्र नेता विवेक कुमार यादव को मंच का संरक्षक बनाया गया. संगठन में अध्यक्ष-संरक्षक समेत 15 कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया.

                                    जिसमें आनंद कुमार उर्फ मुन्नाजी,बिट्टू कुशवाहा, रीतेश रंजन, इंजीनियर प्रवेश कुमार, लेनीन कुमार, जपानी यादव, राधेश्याम कुमार दास, छोटेलाल कुमार, जयनंदन कुमार, चिंटू कुमार, विकास कुमार, सूरज कुमार एवं इंजीनियर पुरुषोत्तम कुमार को शामिल किया गया.

Post Bottom Ad

Pages