संस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

2 जनवरी 2018

संस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

मधेपुरा 02/01/2018
मंगलवार को नगर भवन टाउन हॉल में प्रांगण रंगमंच द्वारा समीक्षात्मक बैठक की गई.
       बैठक में संस्था के द्वारा पिछले दिनों अलविदा 2017 में हुए कार्यक्रम की समीक्षा कर संस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.
           बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय परमार के द्वारा की गई. डॉ. परमार ने संस्था के विस्तार पर बल देते हुए सभी कलाकारों को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी.
              वहीं संरक्षक सुरेश राणा ने नाटक को आम बनाने पर जोर देते हुए मंच के नए रुप पर चर्चा की. उन्होंने हर महीने कार्यक्रम करने की सलाह दी.
             उन्होंने सभी प्रखंड में संस्था के विस्तार के साथ आगामी समय में 7 दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव रखने का प्रस्ताव दिया.
         आज सफदर हाशमी की शहादत दिवस होने के कारण कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन कुमार गुप्ता ने बताया कि आज के हीं दिन 2 जनवरी 1989 को सफदर हाशमी की एक नाटक के दौरान हत्या कर दी गई थी.
                       हाशमी जी इप्टा के संस्थापक सदस्य थे. सभी रंगकर्मी द्वारा दो मिनट का मौन रखकर सफदर हाशमी को श्रद्धांजलि दी गई.

               इस मौके पर संस्था के सचिव अमित आनंद, उपाध्यक्ष राकेश कुमार डब्लू, कोषाध्यक्ष सुनीत साना, मीडिया प्रभारी गरिमा तथा आशीष सत्यार्थी, सदस्य नवीन, बमबम, सुमन, संयुक्त सचिव दिलखुश कुमार और प्रीति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य विक्की विनायक, देशराजदीप यदुवंशी, गोल्डेन पेंटर, लीजा, दिव्यांशु, दीपक कुमार आदि शामिल थे.

Post Bottom Ad

Pages