कॉलेज में विदाई सह पदभार ग्रहण समारोह अयोजित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

3 जनवरी 2018

कॉलेज में विदाई सह पदभार ग्रहण समारोह अयोजित

मुरलीगंज 03/01/2018 
मुरलीगंज के काशीपुर स्थित एलपीएम कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य के रूप में छोटेलाल पंडित ने  कार्यभार ग्रहण किया. निवर्तमान प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा के सेवानिवृत होने पर प्रो. छोटेलाल पंडित को कॉलेज का वर्तमान प्राचार्य बनाया गया हैं.
                         इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विदाई सह पदभार ग्रहण कार्यक्रम का अायोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षक - शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे. वही नये प्राचार्य प्रो. छोटेलाल पंडित को सभी शिक्षक एवं संयोजक ने पद की गरिमा एवं लंबित कार्यो को कुशलता पूर्वक संपन्न करने की उम्मीद जतायी.
                मौके पर प्राचार्य श्री पंडित ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मीयो के बीच सामंजस स्थापित कर कॉलेज के विकास पर ध्यान केन्द्रित करने की बात कही. वही नये प्राचार्य के कार्यभार ग्रहण करने पर कॉलेज कर्मीयों में नया व्यवस्थ को लेकर बहुत उम्मीद एवं खुशी हैं.
                  कार्यक्रम की समाप्ती पर प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया. साथ ही कहा कि कॉलेज का विकास अापस के भेदभाव को छोड़कर मिलकर काम करने से होगा. जिससे कालेज का विकास हो पायेगा.

               मौके पर प्रो. अरूण कुमार सिंह, रामकृष्ण यादव, अरूण कुमार, विधानंद शर्मा,  प्रो. मनोज कुमार भगत, अरूण यादव, राधेश्याम यादव, लाल मंडल, प्रमोद साह, जयकृष्ण यादव, मो. सलीउद्दीन, श्याम यादव, शैल कुमारी, हरिकिशोर यादव,
                 प्रेमशंकर साह, घनश्याम यादव, शंभू यादव, मनोज यादव, ललन कुमार भारती, अमोल यादव, उपेन्द मंडल, विरेन्द झा, संजय कुमार, अखिलेश कुमार, उदय कुमार, योगनारायण दास, प्रदीप कुमार, महेन्द यादव, सूर्यनारायण यादव, देवकृष्ण यादव, कैलाश यादव, रामनंदन यादव, दिनेश यादव, विजेन्द यादव,  शिबू राउत सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages