तरंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 400 मीटर दौड़ में आरती प्रथम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 फ़रवरी 2018

तरंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 400 मीटर दौड़ में आरती प्रथम

मधेपुरा 05/02/2018 
स्थानीय टीपी कॉलेज खेल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
           जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद निराला किया. उद्घाटन करते हुए बीइओ जनार्दन प्रसाद निराला ने सभी खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया और बाद में उन्हें पुरस्कृत भी किया.
              तरंग कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन हुआ. 400 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में आरती कुमारी प्रथम स्थान, राधा कुमारी द्वितीय और नेहा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया.
                इसी तरह बालक वर्ग में रजनीश कुमार प्रथम स्थान, प्रेमशंकर द्वितीय और मुकेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय बलिया की रेखा कुमारी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान चांदनी कुमारी और तृतीय स्थान पर काजल कुमारी रही.

                  इसी तरह रिले दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुनियाही प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर उत्तर द्वितीय और गोपाल मध्य विद्यालय नेहालपट्टी तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में गोपाल मध्य विद्यालय नेहालपट्टी प्रथम, मध्य विद्यालय भदौल द्वितीय स्थान और उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुनियाही तृतीय स्थान पर रहे.
                          मौके पर स्कूल के बीआरपी शंकर कुमार एचएमआशीष कुमार, अफजल राजदान, परवेज हैदर, इंद्रजीत कुमार इंदू, रंजना कुमारी, विभा भारती, सीलीप कुमार, दिनेश कुमार यादव और शैलेंद्र कुमार मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages