किताबों के बिना जीवन सूना: प्रति कुलपति - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

10 फ़रवरी 2018

किताबों के बिना जीवन सूना: प्रति कुलपति

मधेपुरा 10/02/2018 
किताबों के बिना घर अधूरा है और जीवन सूना है. किताबें किसी भी संस्था का रुधिर होती हैं और पुस्तकालय संस्थान का दिल. यह बात प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली ने कही.
              वे शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय में पुस्तकालय आॅटोमेशन पर आयोजित व्याख्यान में उद्घाटनकर्ता के रूप में बोल रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पुस्तकालय में किया गया था. प्रति कुलपति ने कहा कि पुस्तकालय की समृद्धि में ही संस्थान की समृद्धि है. विश्वविद्यालय प्रशासन पुस्तकालय को सुदृढ़ करने की ओर अग्रसर है.
                        लाइब्रेरी आॅटोमेशन उसकी एक महत्वपूर्ण कंङी है. आॅटोमेशन से सभी किताबें आम लोगों के लिए सर्वसुलभ होंगी. मुख्य वक्ता बीएचयू, वाराणसी के पुस्तकाध्यक्ष डाॅ. डीके. सिंह ने पुस्तकालय आॅटोमेशन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला.
               उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस आधुनिक युग में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को पूरी दुनिया से जोड़ना आवश्यक है. पुस्तकालय आॅटोमेशन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आज यह सभी संस्थानों के लिए अत्यावश्यक है. डाॅ. सिंह ने कहा कि पुस्तकालय आॅटोमेशन पुस्तकों को दीर्घकाल तक संग्रहित करने के लिए आवश्यक है. इससे पुस्तकालय की उपयोगिता कई गुना बढ़ जाती हैं.
                        नैक मूल्यांकन की दृष्टि से भी यह आवश्यक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  पुस्तकालय के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि यह व्याख्यान काफी महत्वपूर्ण है.
इसके माध्यम से सभी महाविद्यालय के पुस्तकाध्यक्ष, सहायक पुस्तकाध्यक्ष एवं पुस्तकालय सहायक पुस्तकालय आॅटोमेशन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
           इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम् एवं पुस्पगुच्छ देकर किया गया. स्वागत भाषण डीएसडब्लू डॉ. अनिल कांत मिश्र ने दिया.
                  संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने की. धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. मोहित घोष ने किया. इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डाॅ. जितेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर, रमेश सिंह, और विभिन्न महाविद्यालयों के पुस्तकाध्यक्ष/ पुस्तकालय सहायक उपस्थित रहेंगे.

Post Bottom Ad

Pages